पुलिस मेंस एसोसियेशन का चुनाव संपन्न, रविन्द्र कुमार अध्यक्ष तो सुशील बने सचिव

0
619

बक्सर खबर :बिहार सैन्य पुलिस- 4 में पुलिस मेंस एसोसियेशन के तत्वावधान में कार्यकारिणी प्रतिनिधियों व कंपनी प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव मुख्य चुनाव पदाधिकारी विजेन्द्र यादव व पर्यवेक्षक शहनवाज खां के देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुआ। जिसमें रविन्द्र कुमार को सभापति सह अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावे अमित कुमार को उप सभापति, सुशील कुमार को सचिव, रीतेश पांडेय को कोषाध्यक्ष, नसीम हैदर को संयुक्त मंत्री, अजित कुमार सिंह को केन्द्रीय सदस्य, जयमंगल सिंह को अंकेक्षक, उपेन्द्र सिंह व मधुरेन्द्र सिंह को क्रमश मुख्य प्रतिनिध फस्र्ट तथा सेकन्ड इसके अलावे रामाशीष चैधरी को ’ए’कंपनी प्रतिनिधि, शिवजी यादव को ’बी’ कंपनी प्रतिनिधि, संतोष कुमार चैधरी को ’सी’ कंपनी प्रतिनिधि, उमेश कुमार को ’डी’ कंपनी प्रतिनिधि तथा प्रमोद कुमार यादव को ’ई’ कंपनी प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने से जवानों व बीएमपी के पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। नव निर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र कुमार व सचिव सुशील ने कहा कि बीएमपी-4 के जवानों की समस्याओं को संवैधानिक तरीके से दूर किया जाएगा तथा जवानों में एकता व अनुसाशन में रहने की सीख दी जाएगी। चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जमकर जीत का जश्न मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here