पुलिस ने परिवहन विभाग को पीछे छोड़ा

0
1412

-लॉकडाउन के दौरान वसूला 46 लाख जुर्माना, टॉप पर नगर थाना
बक्सर खबर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने जिले के हर मोर्चे पर बेहतर काम किया है। उसने सिर्फ नियमों का अनुपालन ही नहीं किया। सरकार के लिए इस विषम परिस्थिति में राजस्व भी एकत्र किया। कप्तान यूएन वर्मा के अनुसार 23 मार्च से 31 मई तक जिले में बतौर जुर्माना कुल 46 लाख 52 हजार, 800 रुपये वसूले गए। इस दौरान नगर थाना सबसे आगे रहा। उसने दस लाख रुपये से अधिक की वसूली की।

नगर थाने की टीम ने 5 लाख 48 हजार एवं यातायात निरीक्षक ने 5 लाख 50 हजार 500 रुपये एकत्र किए। पुलिस विभाग के आंकड़े के अनुसार इस दौरान 20, 586 वाहन चेक हुए। 5960 से जुर्माना लिया गया एवं 73 वाहन जब्त किए गए। वहीं परिवहन विभाग की बात करें तो उसकी राजस्व वसूली ले-देकर 6 लाख भी नहीं है। हालांकि लॉकडाउन में पूरा परिवहन विभाग सीमाओं को सील करने, प्रवासी मजदूरों के लिए वाहन एकत्र करने में जुटा रहा। इस वजह से वह राजस्व संग्रह में पिछड़ गया। लेकिन, पुलिस ने इन सारे कार्यो में सहयोग करते हुए यह कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here