पुलिस की परीक्षा नहीं हुई रद्द, एक पर एफआइआर दर्ज

0
2137

बक्सर खबर : पुलिस चयन परीक्षा रविवार को दो पालियों में सुचारु रुप से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने पूर्व से मुकम्मल इंतजाम किया था। इस वजह से किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई परेशानी सामने नहीं आई। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा पूरे मामले पर नजर जमाए हुए थे। उनके ओएसडी व अन्य अधिकारी पूरे दिन उन्हें अपडेट से अवगत कराते रहे। इस बीच यह अफवाह आती रही। कई जगह पेपर आउट हुआ है। परीक्षा रद्द हो रही है।

इस तरह की अटकलों के बारे में पूछने पर जिलाधिकारी ने कहा मुख्यालय से इसकी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं है। जिले के एक परीक्षा केन्द्र पर एक अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी लेते गए थे। उनके खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। साथ ही इसकी सूचना चयन परिषद को दे दी गई है। जिला मुख्यालय पर कुल 17 केन्द्र बनाए गए थे। पुन: यह परीक्षा 21 तारीख को होगी। शेष रह गए अभ्यर्थी उस दिन परीक्षा देंगे।

परीक्षा केन्द्र पर कागजात की जांच करते पुलिस कर्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here