पुलिस के साथ मारपीट, दो हिरासत में

2
1272

बक्सर खबर। शहर के गोलंबर के पास आज शुक्रवार की देर शाम पुलिस और युवकों के बीच झड़प हो गयी। पहले मामला बकझक से शुरू हुआ। फिर स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। अंतत: पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सूचना यह है कि मामला गोलंबर से नगर थाने पहुंच गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तीन-चार युवक बाइक से गुजर रहे थे। पुलिस ने उनको रोका और कागजात की मांग की। फिर बदसलूकी के नाम पर युवक भीड़ गए।

तब युवकों की संख्या ज्यादा थी और पुलिस वाले कम थे। सो उन्होंने ऐसा करने वाले पुलिस कर्मियों को रगेद दिया। लेकिन, उन लोगों ने अतिरिक्त फोर्स बुला ली। फिर दाव उल्टा पड़ गया और अब पुलिस ने उनको रगेद लिया। भागने के दौरान दो युवक पकड़े गए। फिलहाल यही जानकारी मिली है। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। फिलहाल वरीय अधिकारी पूरे मामले को देख रहे हैं।

2 COMMENTS

  1. Kuchh nhi likh dete ho jis waqt police wale me rokalas wo off duty tha civil dress aur pahle police wale me ladko mara to ladko laga ki ye koe Sam admi hai to dono taraf se jhadap ho gai agar ap civil uniform me hai to kaise pata chalega ap kon hai Kam se Sahi Khabar to chhapo jisko pakdna hai wo to pakad me ata nhi hai agar nirdos logo ko apradhi bata ke nam kamane wale hai wahi golambar par Sarab Ka karobar Puri tarah se fal ful Raha hai use roke na police wo to Hoga nhi unlogo se Kam se aplog to Sahi Khabar bataeye logo ko

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here