‌‌बारात में चली गोली, युवक घायल

0
3004

बक्सर खबर। बारात में नाच को लेकर हुए विवाद में किसी ने युवक को गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव की है। सूचना के अनुसार सोमवार की रात गांव के संजय सिंह के यहां उत्तर प्रदेश से बारात आई थी। रात एक बजे के लगभग घराती और बाराती अपने में व्यस्त थे। इसी बीच दूसरे लोगों ने आपस में विवाद कर लिया। इस बची चली गोली में प्रदीप कुमार (27) पुत्र विरेन्द्र कुमार को गोली लग गई।

उन्हें रात के वक्त ही सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने घायल युवक को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन, सूत्रों के अनुसार उसे परिजन वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गए हैं। पूछने पर पुलिस ने बताया इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।घायल युवक चुन्नी गांव का ही निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here