खुलासा : बेटे ने पिता को चाकू से मारा, चार गिरफ्तार

0
1856

बक्सर खबर। सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव में हुई दो लोगों की हत्या का खुलासा हो चुका है। पूनम डोम को उसे पुत्र मुनी डोम ने ही मारा था। बीच बचाव करने गए दूसरे व्यक्ति संतोष को भी उसने चाकू मार दिया। घटना के बाद उनके शव को आटो में लादकर गांव से दूर सड़क किनारे फेक दिया। साक्ष्य मिटाने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन, वे अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने आज शनिवार को यह जानकारी दी। अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि दो लोगों की हत्या के आरोप में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक, पुनम पर हत्या का आरोप है। अन्य तीन साक्ष्य छिपाने वाले हैं।

पुलिस ने उसके भाई मनोज, आटो चालक मनीष तेली और मां मानती देवी को गिरफ्तार किया है। हत्या कैसे हुई। यह पूछने पर उन्होंने बताया होली की रात मुनी अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। पिता पूनम उसे मना करने गए। आज होली है, ऐसे दिन को मारपीट नहीं करते। ऐसा कहते हुए पिता ने उसे रोका। लेकिन, उसने चाकू से पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद संतोष को भी मारा। पुलिस ने उस आटो व चाकू को बरामद कर लिया है। उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। एसपी ने बताया डुमरांव डीएसपी केके सिंह, सोनवर्षा व नावानगर के थाना प्रभारी इस जांच अभियान में शामिल रहे। पीसी के दौरान यह सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। हत्या के इस मामले में एक बात सामने आ रही थी। दोनों मृतक रिश्तेदार थे। आज पूछताछ के क्रम पता चला दूसरा व्यक्ति भी कड़सर गांव का ही था। संयोग वश उसकी कोई संतान नहीं थी। न ही उसके माता-पिता या कोई अन्य भाई था। उसकी जीवन लीला भी इसी झगड़े में समाप्त हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here