पिया परदेश में, देवर-देवरानी ने कर दी पूजा की हत्या

0
1727

बक्सर खबर। अपनी ससुराल में देवर-देवरानी के साथ जीवन गुजार रही पूजा (26) की हत्या शुक्रवार को कर दी गई। उसके पति सुनील चौधरी गैर प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं। उसे कोई संतान भी नहीं थी। कोई अपना था तो घर वाले। लेकिन आपसी कलह में परिजनों ने ही उसकी हत्या कर दी।

यह आरोप पूजा के पिता प्रभु चौधरी ने ससुराल वालों पर लगाए हैं। शनिवार को उन्होंने राजपुर पुलिस के सामने अपना बयान कलमबंद कराया। उत्तर प्रदेश के बलियां जिला अंतर्गत नरहीं के रहने वाले प्रभु ने छह वर्ष पहले बेटी की शादी डिहरी गांव में की थी। पति के नहीं रहने पर उसके घर वालों ने मार डाला। इस आरोप में प्रभु ने देवर सोनू चौधरी, मोनू चौधरी, चंदन चौधरी और उसकी देवरानी पर मुकदमा दर्ज कराया है।

add

राजपुर के थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र ने पूछने पर बक्सर खबर को बताया मुख्य आरोपी सोनू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या शुक्रवार को हुई है। लेकिन शरीर पर कहीं जख्म के निशान स्पष्ट नहीं थे। पुलिस ने घर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here