पेट्रोल पंप संचालक को मारी गोली, एक हमलावर गिरफ्तार

0
6601

बक्सर खबर। जिले के रघुनाथपुर बाजार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब पांच युवकों ने गोली चलाना शुरू किया। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक अजय उपाध्याय के भतीजे गौरव उपाध्याय को गोली मार दी। संयोग रहा कि गोली उसके पैर में लगी। इतने में स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। अपराधियों ने लोगों का शोर सूना तो भाग चले। लेकिन, उनसे से एक को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

उसके अन्य चार साथी वहां से भाग निकले। भीड़ ने उस युवक को इतना मारा की वह बेहोश हो गया। घायल गौरव उपाध्याय (26) पिता विजय उपाध्याय को परिजन अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस भी सूचना मिलते मौके पर पहुंची। उसने पकड़े गए हमलावर को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। सूत्रों की माने तो तीन-चार दिन पहले रघुनाथपुर-बगेन मार्ग पर स्थित पंप पर विवाद हुआ था। यह घटना उसी से जोड़कर देखी जा रही है। लेकिन, घायल ने हमलावरों की पहचान नहीं की। जिससे मामला उलझ गया है। मौके पर डुमरांव डीएसपी के के सिंह पहुंच चुके हैं। वे स्वयं पीडि़त के परिजनों से बात कर रहे हैं। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। सूत्रों के अनुसार यह वाकया अपराह्न साढ़े चार बजे के लगभग हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here