पेट से थी सरेंजा गांव में मिली किशोरी, परिजनों पर हत्या का शक

0
1291

बक्सर खबर। सरेंजा गांव में बुधवार को तालाब से जिस किशोरी की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। वह किसी दूसरे गांव की नहीं सरेंजा की रहने वाली थी। उसका नाम शोभा कुमार था। पन्द्रह-सोलह वर्ष की किशोरी का जब पोस्टमार्टम हुआ तो सभी चौंक गए। वह पांच माह के गर्भ से थी। पुुलिस को शक हुआ और तफ्तीश शुरु हुई।

पता चला शोभा सरेंजा निवासी सुभाष राम व लालमुनी देवी की पुत्री थी। पड़ोस के युवक से उसके गलत संबंध थे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब यह बात मांता-पिता को पता चली तो वे उससे समझाने लगे। लेकिन, लड़की जिद पर अड़ी रही। लोक लाज के कारण परिजनों ने उसे गर्भपात के लिए राजी करने का प्रयास किया। वह तैयार नहीं हुई।

add

इस नतीजे पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके पिता और मां को हिरासत में ले लिया है। पुलिस यह मान रही है कि शोभा की हत्या इन्हीं लोगों ने की है। मौत तालाब में डूबने के कारण हुई है। ऐसा साबित करने के लिए लाश को तालाब में फेंक दिया गया। घटना की तस्दीक के लिए सदर डीएसपी सतीश कुमार से बात की गई। उन्होंने कहा सच्चाई सामने आ चुकी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here