पेशकार के घर में ग्यारह लाख की चोरी

0
1751

बक्सर खबर: अद्यौगिक थाना क्षेत्र के विश्वामित्र काॅलोनी में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार देर रात की है। इसकी जानकारी पड़ोसी के द्वारा रविवार सुबह सात बजे पीड़ित परिवार को दी गई। सूत्रों की मानें तो पड़ोसी के छत के सहारे चोर अंदर घुसे। पीड़ित महिला वीना भट्ट जो पेशे से व्यवहार न्यायालय के कुटुंब कोर्ट में पेशकार है। वह अकेली घर में सो रही थी। आज सुबह अचानक उन्हें पड़ोसी ने मेन गेट पीटकर जागाया।

अपने छत पर बैग गिरने की जानकारी दी। उसके बाद पीड़ित महिला घर में पहुंची तो अवाक रह गई। पुलिस को उन्होंने बताया एक बैग में ₹700000 मूल्य के आभूषण और ₹400000 नकद सिरहाने रख कर सो रही थी। मौका देखकर चोर उसे ले भागे ।जिसकी भनक उन्हें नहीं लगी।  इसकी शिकायत औद्योगिक थाने में दर्ज की गई है। पेशकार ने यह शक जताया है कि उसके यहां काम करने वाली महिला के पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। मौके पर थानाध्यक्ष व एसडीपीओ सतीश कुमार पहुचे मामलें की छानबीन की। एसडीपीओ सतीश ने बताया कि पीड़ित महिला के दो पुत्र है जो बाहर रहते है। महिला के वयान पर लगभग ग्यारह लाख की चोरी का दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देखें महिला का बयान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here