‌‌‌डुमरांव इलाके में भी व्यक्ति ने लगा ली फांसी

0
4733

बक्सर खबर। फांसी लगाकर शादी-शुदा व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव की है। सूचना के अनुसार गांव से दूर बगिचे में अजीत कुमार का शव आज शनिवार को लटका देखा गया। ग्रामीणों ने संबंधित थाने को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसकी जेब से एक कागज बरामद किया। जिस पर उसने अंकित किया है।

हम अजीत सिंह अपने मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराया जाए। मैं अपने मन से आत्महत्या कर रहा हूं।(यह शब्द और संदेश कागज पर अंकति हैं) छोटे से कागज पर लिखे गए संदेश में उपर तिथि भी अंकित है। जहां 6 अगस्त का उल्लेख किया गया है। उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। वे पिछले दो दिनों से आत्महत्या की जुगत में था।

पूछने पर स्थानीय प्रशासन ने बताया बीस वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं थी। मानसिक रुप से कुछ कमजोर था। जिसका उपचार भी लंबे समय से चल रहा था। हो सकता है, इन्हीं परेशानियों के कारण उसने ऐसा किया हो। मौके से जो तस्वीर मिली है। उससे यह स्पष्ट हो रहा है। घर से ही वह कपड़ा लेकर गया था। जिसका फंदा बनाकर वह उसी पर झुल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here