करंट लगने से युवक की मौत

0
2011

-नहीं है कोई संतान, हुई थी दो शादी
बक्सर खबर। जीवन चक्र कहा थम जाए कहा नहीं जा सकता। आज शुक्रवार की सुबह नौ बजे के लगभग बिजली का करंट लग जाने से मनोज महतो (32) पुत्र रामाशिष महतो अचेत हो गए। स्थानीय उपचार के बाद उन्हें आरा रेफर किया। लेकिन, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे ग्राम केसठ, थाना नावानगर के निवासी थे। शव वापस गांव पहुंचे ही रोना-धोना मच गया। ग्रामीणों ने बताया वे सुबह घर की बिजली दुरूस्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें करंट लग गया। उनकी कोई संतान नहीं थी।

इस वजह से दूसरी शादी होली से पहले 8 मार्च को हुई थी। सूचना मिलते ही आस-पास के सामाजिक लोग और नावानगर थाने की पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। केसठ प्रखंड के बीडीओ ने मीडिया के पूछने पर कहा। दुखद घटना है। परिवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत जरूरी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन उन्होंने दिया। साथ ही उनकी पत्नियों को विधवा पेंशन की अनुशंसा का उन्होंने भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here