लोग बहाते रहे पसीना दिमाग वाला लूट ले गया वाहवाही

0
3040

एक तीर से तीन निशाने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव दोनों खुश
बक्सर खबर । जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पिछली बार डुमराव के कार्यक्रम में हुई अनहोनी ने सब को डरा रखा था। इटाढ़ी का कार्यक्रम 27 दिसंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया तो सभी ने राहत की सांस ली। लेकिन इस कार्यक्रम में सबसे अधिक किसी ने वाहवाही लूटी तो वह रहे डीएम राघवेंद्र सिंह। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने भाषण के दौरान कहा। जब कार्यक्रम तय हुआ तो मुझे पता चला। इटाढी के उनवांस जाना है।

यह आचार्य शिवपूजन सहाय का पैतृक गांव है। यहां आने का मौका मिला यह यादगार रहेगा। यहां के कलेक्टर ने बहुत अच्छा कार्यक्रम बनाया। नीतीश कुमार ने कहा राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार बक्सर के पहले डीएम थे। संयोग देखिए आज यह भी यहां उपस्थित हैं। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जी भी इसी पंचायत के निवासी हैं। बड़ा अच्छा मौका है। इस मौके पर याद आ रही है हमें अपने दिवंगत साथी राज नारायण पांडे जी की। वे भी इस गांव के निवासी थे। यह तो हो गए मुख्यमंत्री के शब्द। अब यहां एक बात हम पाठकों को बता दें।

उनवांस में लगी सहाय जी की पुरानी प्रतिमा

पहले डीएम दीपक कुमार ने उनवांस गांव में आचार्य शिवपूजन सहाय की प्रतिमा का अनावरण उनके घर के पास कराया था। वह प्रतिमा संगमरमर की नहीं थी। उसमें अब सुराख भी हो गया है। लेकिन राज्य का मुख्य सचिव रहते हुए, उनकी मौजूदगी में एक बार फिर उनवांस में प्रतिमा लग गई है। जाहिर सी बात है मुख्य सचिव को इससे प्रशन्नता हुई होगी। उन वास में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खूब खर्चा हुआ। पंचायत भवन चकाचक हुआ, पार्क बना, तालाब की सफाई हुई। कई लोगों ने दिन रात पसीना बहाया लेकिन वाहवाही लूटी सुजबुझ दिखाने वाले ने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here