‌‌‌देश की मदद के लिए आगे आए लोग

1
1241

-राशि भेजने वालों को बक्सर खबर की तरफ से धन्यवाद
बक्सर खबर। कोवीड 19 के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वे सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं। जो सरकारी निर्देशों के अनुरुप घर में हैं। बगैर सब्जी के भोजन करने में उनको कोई गुरेज नहीं है। उन सभी को हमारी टीम के तरफ से धन्यवाद। साथ ही उन लोगों को विशेष आभार जिन्होंने देश की मदद के लिए दान किया है। देश के इस अभियान में जिन लोगों ने सहयोग किया है। उनके नाम इस प्रकार है।

यहां हम उल्लेख करना चाहेंगे। आप भी अगर दान दे रहे हैं तो अपना नाम पता और दान की गई राशि का स्क्रीन शॉट हमें भेंजे। हम उसे प्रकाशित करेंगे। ऐसा इस लिए नहीं की दान करने वालों का प्रचार करना है। वह इस लिए कि उसे पढ़ और देख कर और भी लोग इस अभियान में जुड़े। अपने राष्ट्र और लोगों के लिए सहयोग की भावना सबके अंदर जागृत हो। हमारा यह अभियान जारी रहेगा। हमारा इमेल है – buxarkhabar@gmail.com


दान करने वालों की सूची
अनुप सिंह, धोबीघाट बक्सर – 1000
गिरीश कुमार छोटकी सारीमपुर- 1000
मनीष कुमार सिंह एसबीआई लाइफ बक्सर -1001
काशी नरेश, इटाढ़ी, बक्सर – 1100
राकेश कुमार चौबे – 1000
अरविंद राय -11000
अमन आलोक बड़ी बाजार, सिविल लाइन – 250
रजनिकांत पांडेय, एलआइसी अभिकर्ता, पांडेयपट्टी -1001
दीपक कुमार सिंह भानपुर दिनारा – 1001
मनीज राजेन्द्र ओझा -100
आकाश कुमार -51 (आकाश लिखते हैं, मेरे एकाउंट में सिर्फ 72 रुपये थे, इस लिए बस इतना। बक्सर खबर आपको विशेष धन्यवाद देता है।)
विकेश कुमार सिंह -101
अभि-अभिषेक- 101
राजू राय ‘-100
कुछ लोगों ने एक दिन पहले जारी खबर में फेसबुक कमेंट बाक्स में भी तस्वीरें टैग की है। लेकिन, उनका द्वारा टैग की गई तस्वीर से उनके खुद के एकाउंट होने का जिक्र नहीं है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here