‌‌‌पैक्स अध्यक्ष का अगवा पुत्र मोतिहारी से बरामद

1
3073

-पकड़े गए हैं आठ अपराधी, पटना से हुआ था अपहरण
बक्सर खबर। चौसा के पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार का अपहृत पुत्र मनीष कुमार (17) बरामद कर लिया गया है। पटना पुलिस ने आज सोमवार को उसे मोतिहारी के बंजरिया से बरामद किया। अगवा करने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिस गिरोह ने उसे अगवा किया था। वह पटना का ही है। उन्होंने एक अनजान लड़के को टार्गेट बनाया था। फिर उसकी पारिवारिक स्थिति जानकर फिरौती मांगने की योजना थी। लेकिन, पुलिस ने समय रहते सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीसी करते पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा

मंगलवार को उसे न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया जाएगा। यहां हम आपको बता दें। मनीष कुमार बक्सर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 9 जनवरी को जेइइ मेंस की परीक्षा देने पटना गया था। अपना पेपर देने के बाद दो दोस्तों के साथ पाटलिपुत्रा के एक होटल में खाने गया। बाहर आया तो अचानक कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी थी। उसी दिन देर शाम इसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की और जांच शुरू हो गई। इस लिए समय रहते पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

1 COMMENT

  1. पटना पुलिस का तो यही कहाँ था कि इतना भीड़ भाड़ वाले जगह पर इस तरह की वारदात नही हो सकती??!! अब क्या पटना पुलिस झूठी हो गयी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here