भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और मनोज तिवारी आ रहे हैं बक्सर

0
2293

बक्सर खबर। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान सांसद मनोज तिवारी एवं भोजपुरी अभिनेता सह भाजपा नेता पवन सिंह गुरुवार अर्थात 16 मई को बक्सर आ रहे हैं। उनका दौरा हेलीकाप्टर से है। दोनों भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे के लिए अलग-अलग प्रचार करेंगे। सूचना के अनुसार मनोज तिवारी ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान और राजपुर विधानसभा के राजपुर मध्य विद्यालय में सभा करेंगे। ब्रह्मपुर की सभा 11 बजे और राजपुर की सभा 12 बजे प्रस्तावित है। वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक मिथिलेश तिवारी होंगे। यह दोनों नेता सिमरी प्रखंड मुख्यालय में सभा करेंगे। सूचना के अनुसार 12 बजे सिमरी में पहली सभा होगी। दूसरी सभा बक्सर लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चंदेश गांव में एवं तीसरी सभा रामगढ़ प्रखंड के दुर्गावती में होगी।

इसके उपरांत पवन सिंह सासाराम के रोड शो में शामिल होंगे। सूचना के अनुसार दोनों भोजपुर अभिनेता पटना हवाई अड्डे से अलग-अलग हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। और बक्सर लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच सभाएं करेंगे। पाठकों को यहां हम बता दें कि अपने जिले में 19 मई को मतदान होना है। इससे पूर्व 17 मई की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। अब सिर्फ दो दिन शेष बजे हैं। इस लिए सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोक रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here