लूट के दौरान पत्रकार को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

0
2126
बक्सर खबर: एकबार फिर पत्रकार को निशाना बनाया गया है। इस बार घटना रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी मोड़ के पास हुई है। घायल पत्रकार विंध्याचल उपाध्याय दैनिक भास्कर के संझौल प्रखंड के संवाददाता है। वे गुरुवार को निजी काम से  सासाराम जिला मुख्यालय गए थे। वहां से रात आठ बजे अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान जिगनी पुल पर कुछ लूटेरे राहगिरों को लूट  रहे थे। अपराधियों ने इन्हें भी रोका परन्तु इनके साथ बाइक चला रहे युवक ने गाड़ी नहीं रोकी।

add
तभी पीछे से लूटेरों ने गोली चला दी।  गोली पत्रकार के कंधे में जा लगी। घटना के बाद अपराधी भाग खड़े हुए। वहीं साथ चल रहे युवक ने परिजनों को सूचना दी उन्हें विक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत खतरे बाहर बताया है। वहीं विक्रमगंज एसडीपीओ राजकुमार ने बक्सर खबर को बताया कि पत्रकार विध्याचल उपाध्याय सासाराम से लौट रहे थे। उसी दौरान लूप रोड़ जिगनी मोड़ के पास लूटेरों ने घटना को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here