पति के दरवाजे पर बेगम ने दिया धरना, अपनाने की जिद 

0
1262

बक्सर खबर। डुमरांव
पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने आजिज आकर उसके घर के सामने धरना दे दिया। यह बात जब गांव वालों को पता चली नजारा देखने के लिए वहां मजमा लग गया। इसकी परवाह किए बगैर रुखसाना अपने पांच वर्ष के बेटे के साथ पति के घर के सामने डटी रही। मंगलवार को ही वह डुमरांव से चौगाई पहुंची थी।

धरने पर बैठ गई पत्नी को देख उसका पति पप्पु सोनार घर के अंदर कैद हो गया। उसका परिवार बाहर नहीं आ रहा था। लेकिन रुखसाना वहां से हटने का नाम नहीं ले रही थी। बुधवार को केशोपुर के मुखिया वहां पहुंचे। उन्होंने उसे समझाया। आप इस परिवार की मजबूरी समझे। पप्पु सोनार आपके साथ रहने को तैयार है। लेकिन, यह घर सिर्फ उसका नहीं है। आप उसके साथ पहले से डुमरांव में रहती आ रही थी। वहीं जाकर रहें, यह भी आपके साथ वहां जाएगा। इस बात पर रुखसाना वहां से वापस डुमरांव लौट गई।

सूत्रों ने बताया पप्पु सोनार को रुखसाना से प्यार हो गया था। छह वर्ष पहले इन दोनों ने शादी कर ली। इन दोनों एक बेटा भी है। इस बीच घर वालों ने तीन साल पहले उसकी दूसरी शादी कर दी। यह बात रुखसाना को पता चली। लेकिन उसने अपने पति की सलामती के लिए विरोध नहीं किया।

add

लेकिन कुछ दिनों से वह अपने गांव चौगाई में रह रहा था। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। घर वालों ने यह तय किया की उनकी एक जमीन डुमरांव में है। वह रुखसाना के नाम कर दी जाए। यह दोनों वहीं रहें। लेकिन दूसरी पत्नी को भी परिवार वालों ने उसकी संपति में बराबर का हक देने की बात कही। जिससे अब वह एक साथ दो-दो पत्नियों के साथ जीवन यापन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here