पट गया शहर : लाखों ने किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान

0
364

बक्सर खबर : शहर के विभिन्न घाटों पर श्राद्धालु सुबह चार बजे से गंगा स्नान करते देखे गए। भगवान नारायण के इस पवित्र मास की धार्मिक मान्यता का प्रभाव देखने लायक था। ठंड के कारण जहां नौजवान और शहर लोग घरों में दुबके रहे। वहीं सुबह चार बजे से ही हर-हर गंगे के नारों के साथ स्नानार्थी मेले की शक्ल में पूरे शहर में छा गए। किला मैदान से लेकर स्टेशन तक यात्री वाहन और श्रद्धालुओं से पट गया।

जिले के प्रमुख मेलों में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का भी विशेष महत्व है। यह बात सभी को विदित है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने भी अपने स्तर से घाटों पर गोताखोर तैनात कर रखे थे। लेकिन नए पदाधिकारियों की सलाह मंडली के पास पर्याप्त अनुभव नहीं होने के कारण घाटों की सुरक्षा राम भरोस रही। लेकिन व्यवस्था और अव्यवस्था के बीच लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए और गंगा स्नान कर लौटते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here