पांडेय पट्टी में युवक को मारी गोली, रेफर

0
3670

बक्सर खबर : पांडेय पट्टी काली स्थान के पास युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल कुश कुमार सिंह (22) पिता सूर्य देव सिंह को दो गोलियां लगी हैं। एक पैर में तथा दूसरी कंधे में। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। सूचना के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवक मुफस्सिल थाना के महदह गांव का निवासी है। जो अपने गांव से पांडेय पट्टी आ रहा था। करहसी-पांडेय पट्टी मोड के पास यह दोपहर बाहर बजे के लगभग यह हमला हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। घायल युवक एवं उसके परिजनों का बयान दर्ज करने की कोशिश हो रही है।
सदर डीएसपी शैशव यादव ने बताया कुश पर गोली क्यों चली। इसका पता नहीं चल पाया है।

परिजनों के अनुसार गांव के चालीस हजार रुपये का विवाद गांव के ही एक युवक के साथ था। रविवार की सुबह भी फोन पर उसके लिए बहस हुई थी। वहीं सूत्रों की माने तो पूर्व में संदीप यादव गिरोह द्वारा मनमोहन यादव की हत्या की गई थी। उस घटना से भी इसके तार जुड़े हैं। हालाकि कुश का नाम उस केस में कहीं नहीं है। ऐसा डीएसपी ने स्वीकार किया। लेकिन संदीप से इसकी दोस्ती थी या नहीं। इस संभावना से उन्होंने इनकार नहीं किया। डीएसपी शैशव यादव ने यह बताया कि फोन डीटेल के माध्यम से इस घटना क्रम के तह में जाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में नामजद प्राथमिकी दर्ज होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here