दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

0
1796

बक्सर खबर। तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। जिसमें दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गइ। अन्य तीन घायलों  की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना के अनुसार दुर्घटना रविवार की रात 8:30 बजे के लगभग गाजीपुर जिला के(उत्तर प्रदेश) खानपुर थाना क्षेत्र के अमेहता मोड के पास हुई।

कुल पांच लोग पिकअप पर सवार थे। जिनमें से हजारी चौधरी (40), सोहन चौधरी (35) की मौत हो गई। देव नारायण चौधरी (40), लगिनाथ चौधरी (45), मंगल चौधरी (60) की हालत नाजुक बनी हुई है। पहले सभी घायलों को सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां से उन्हें तत्काल उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। यह सभी लोग नावानगर थाना के धवछुआं गांव के निवासी हैं।

add

ग्रामीण सूत्रों ने बताया धवछुआं निवासी सरोज सिंह की बेटी का तिलक आजमगढ़ के मेहनाजपुर जा रहा था। इसी दरम्यान अमेहता मोड के पास पिकअप पलट गयी। इसकी की सूचना मिलते ही पूरे गांव में जैसे मातम पसर गया है। गांव से कुछ और लोग गाजीपुर गए हैं। वहां सदर अस्पताल से दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक शवों के गांव पहुंचने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here