‌‌‌दर्दनाक हादसा, दो मासूमों की डूबने से मौत

0
2552

बक्सर खबर। लोगों द्वारा खोदा गया गड्ढ़ा आज दो मासूम बच्चों की मौत का कारण बन गया। यह हादसा राजपुर थाना के हरपुर गांव में दोपहर दो बजे के लगभग हुआ। संजय व अंकीत जिनमें एक की उम्र पांच वर्ष और दूसरे की आठ वर्ष है। गड्ढ़े में अचानक डूब गए। यह गड्ढ़ा गांव के स्कूल नहर के पास है। अपने बच्चों को खो चुके विनोद प्रजापति और हरेराम प्रजापति (दोनों पिता आपस में सगे भाई) का परिवार दहाड़े मारकर रो रहा था।

सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन, आक्रोशित लोग शव वहां से उठने नहीं दे रहे थे। उनका कहना था, हमें न्याय मिलना चाहिए। जिन लोगों ने यहां गड्ढ़ा खोदा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही थी। पंचायत मुखिया और अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए थे। लेकिन, ग्रामीण सड़क को जाम कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए थे। सूचना के अनुसार मौके पर सीओ अथवा बीडीओ नहीं पहुंचे थे। ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे। क्योंकि बच्चों की मौत ने इन परिवारों को झकझोर दिया था। उनके अनुसार जिन लोगों ने जेसीबी से नहर किनारे इतना बड़ा खोदा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here