अस्पताल के बाहर शव देख मचा हड़कंप

0
706

बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के बाहर मंगलवार को अधेड़ व्यक्ति का शव देखा गया। पहचान नहीं होने की स्थिति में कुछ घंटे तक प्रशासन और आस-पास के लोगों के बीच हड़कंप मचा रहा। अज्ञात शव अस्पताल के सामने कहां से आया? सबकी जबान पर यही प्रश्न था। अनुमंडलीय अस्पताल के पास ही एक चाय की दुकान है। अज्ञात व्यक्ति का शव वहीं पड़ा था। दुकानदार भी पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो पता चला उसकी मौत हो चुकी है। दो घंटे की गहमागहमी के बीच किसी ने अधेड़ की पहचान की। बताया यह डुमरांव के शिव प्राकश बढ़ई की गली में रहने वाले जैनुल अंसारी हैं।

पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों से संपर्क किया। वे लोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि जैनुल को हार्ट से परेशान थे। साइकिल से अस्पताल के लिए घर से निकले थे। संभवत: चाय की दुकान पर थक जाने के कारण बैठ गए हों। उसी दौरान उन्हें अटैक आया वे गिर पड़े हों। यह देख भय के मारे चाय वाला भाग गया होगा। डाक्टरों ने भी जांच में हार्ट अटैक की बात स्वीकार की। यह देखते हुए परिवार वालों को शव सौंप दिया गया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here