घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोली मार हत्या

0
1715

बक्सर खबर। डुमरांव
घर के बाहर सो रहे बेचन राम (38) की हत्या कर दी गई है। घटना डुमरांव थाना के खिरौली गांव की है। सूत्रों के अनुसार रात के वक्त परिजन घर के अंदर थे। बेचन पुत्र स्व. बुधन राम बाहर सो रहा था। रात के वक्त किसी ने सर के पास पिस्तौल सटाकर उसे गोली मारी है। घर वालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। सुबह जब घर वाले बाहर आए तब उन्हें इसका पता चला।

उनके रोने-धोने की आवाज सून आसपास के लोग जमा हुए। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर डुमरांव थाने की टीम पहुंची हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। परिजन भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह गांव डुमरांव प्रखंड कार्यालय से सटा हुआ है। इस लिए यहां काफी भीड़ जमा है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here