‌‌‌विरोध पहुंचा दिल्ली, भाजपाइयों ने उड़ाई खिल्ली

3
620

बक्सर खबर। सांसद अश्विनी चौबे के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा नेता रामजी सिंह ने धरना दिया। बक्सर की विकास में बाधा बने मुद्दो के अलावा मंत्री को भी उन लोगों ने जिम्मेवार बताया। यह खबर सोशल मीडिया में आने के बाद भाजपा के लोगों ने एक बार फिर रामजी सिंह पर निशाना साधा। भाजपा नेता आदित्य ठाकुर, अमरेश सिंह, अजय मिश्रा व नितिन मुकेश ने संयुक्त बयान जारी कर एक बार फिर रामजी को निशाना बनाया। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था लोकसभा चुनाव में राजद एजेंट के रुप में उन्होंने काम किया। यह बात सबको पता है। अब अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए धरना दे रहे हैं। जो तथाकथित समाजसेवी बने फिर रहे हैं। उनका सच भी जनता के सामने आएगा। किस तरह अवैध कमाई कर वे अपनी वाली कर रहे हैं।

तथाकथित समाजसेवी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें अपने गिरेबान में भी झांक कर देखने की आवश्यकता है। जिन युवाओं को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें भी आत्मचिंतन करने की जरूरत है। जिस तरह के अनर्गल आरोप तथाकथित समाजसेवी लगा रहे हैं। उनके सामाजिक गतिविधियों जैसे दूसरों को बेवकूफ बनाकर पैसे उगाई करना, राजद के एजेंट के रूप में काम करना। बक्सर के सभी लोग भली-भांति परिचित है। तथाकथित समाजसेवी को सोशल मीडिया और अखबार टीवी में स्थानीय सांसद एवं एनडीए सरकार को लेकर अनर्गल आरोप लगाकर सुर्खियों में बने रहने का रोग लग गया है। भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे। यह बक्सर के हित चाहने वाले नहीं है बल्कि अपनी रोजी रोटी इसी तरह दूसरों पर आरोप मढ़कर चलते रहे इसी फिराक में रहते हैं।

3 COMMENTS

  1. ये सहेबान रामजी सिंह के बारे में बहुत कुछ बताये पर, अपने व अपने सांसद के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। यही बात तो रामजी सिंह को अच्छा बना रही है।

  2. गलती कर दिया हम लोगो ने अस्वनी चौबे को वोट देके
    हम लोगो से भारी चूक हो गई
    अबकी बार नही होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here