शाहाबाद में खुले एम्स, रोजगार का हो सृजन : अनिल कुमार

0
260

बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी का एकदिवसीय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज मंगलवार को राजपुर प्रखंड के खरहना, मटकीपुर समेत विभिन्न पंचायत में आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य सिर्फ पार्टी की संगठनात्मक मज़बूती ही नहीं। जमीनी तौर पर राजनीतिक बदलाव है। जनतंत्र की विफलता का सबसे बड़ा कारण है, जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी। जनप्रतिनिधि हवा-हवाई माहौल में आते हैं, चुनाव जीत लापता हो जाते है। उन्हें न क्षेत्र की चौहद्दी पता होती है, न गांव, पंचायत, मुहल्लों के मुद्दे पता होते हैं। इसलिए हम इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अनिल कुमार ने कहा राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था से जहां किसान, मजदूर और कामगार की हालत बदहाल है, वहीं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। राज्य में समान शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों को फसलों का उचित समर्थन मूल्य और रोजगार की बात पर जोर देते हुए कहा कि जब मनुष्य के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ही नहीं होगी तो वैसा विकास किस काम का। अनिल कुमार ने शाहाबाद में एक एम्स की स्थापना की भी मांग की। अनिल कुमार ने कहा कि युवा – युवतियों के सामने बेरोजगारी की विकट संकट है, जिससे वो सड़कों पर आ गए हैं। रोजगार नहीं मिलने की वजह से युवा मुख्यधारा से भटक रहे हैं।

-एक साथ हुए कई कार्यक्रम

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा राज्य की हालत जंगलराज से भी बदतर हो चुकी है। यहां अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे कभी भी किसी को कही भी मार सकते हैं। पुलिस की सारी कार्रवाई निर्दोष और असहाय लोगों पर होती है। राज्य में व्याप्त अराजकता के खिलाफ जनतांत्रिक विकास पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी और लोगों को बतायेगी कि पिछले चुनाव में जिनको उन्होंने चुना वे कैसे झांसा दे रहेहैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जगनारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (तकनिकी प्रकोष्ठ) ई. रवि प्रकाश , कालीचरण राम, विजय यादव, खरहना पंचायत मुखिया अनिल कुमार सिंह ,राजू सिंह, मुन्ना ठाकुर, समेत बड़ी में संख्या में लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here