यात्री सुविधा के लिए एकजुट हुए बरुना के लोग

0
182

बक्सर खबर। यात्रि सुविधाओं की मांग करते हुए बरुना गांव में आज रविवार को यात्रि कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में उस्थित लोगों ने कहा बक्सर और डुमराँव के बीच इस्थित बरुना स्टेशन उपेक्षित है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्टेशन पटना – पंडित दीनदयाल उपाध्याय जक्शन (मुगलसराय) रेलखंड पर एक मात्र ऐसा स्टेशन है जंहा प्लेटफॉर्म का लेबल आज भी समतल नहीं है। यंहा पैसेंजर ट्रेनों को छोड़कर कोई भी ट्रेन नही रुकती। स्टेशन पर प्रसाधन न रहने के कारण महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बैठक का संचालन सर्वजीत सिंह कुशवाहा और अध्यक्षता कृष्ण बिहारी चौबे ने किया। सभा में सर्वसमति से संगम कुमार यादव (मिथलेश) को अध्यक्ष, सर्वजीत सिंह कुशवाहा को सचिव और बच्चालाल यादव (पूर्व मुखिया प्रतिनिधी) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही 2 दिसम्बर 2018 को बरुना स्टेशन पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना का आयोजन किया जाना तय हुआ। बैठक में मुख्यरूप से पूर्व मुखिया रामजी सिंह, युवा मोर्चा के राजेश सिन्हा, जे पी चौबे, गुड़ु अली, रामु यादव, बिजेंद्र यादव, अवधबिहारी राम, जितेंद यादव बीडीसी, ब्रजेश सिंह, राकेश सिंह, राजकुमार मौर्य, जयप्रकाश पासवान सहित अन्य लोग उस्थिति हुए।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here