‌‌‌एक साथ निकले दो जनाजे, देखने वालों की आंखे हुई नम

0
2142

बक्सर खबर। डुमरांव-बिक्रमगंज एनएच 120 पर शुक्रवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। घर से तगादा के लिए निकले दो बाइक सवार युवक स्कार्पियो से जा भीड़े। टक्कर इतनी थी कि वे सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना बासुदेवा ओपी (नावानगर थाना) के केसठ मोड के पास हुई। स्कार्पियो चालक भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि दोनों युवक दम तोड़ चुके हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

उनकी पहचान आकाश कुमार सिंह (25) पुत्र गोविंद प्रसाद तुरहा, निवासी बक्सर, मनू कुमार तुरहा (22) पुत्र कृष्णा तुरहा निवासी केसठ के रुप में हुई। सूत्रों के अनुसार दोनों अपने व्यवसाय के सिलसिले में घर से निकले थे। पर क्या पता था अचानक ऐसी दुर्घटना होगी। पुलिस की मदद से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां एक साथ दो-दो जनाजों को देख लोग भावुक हो जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here