जमीन विवाद में एक की हत्या, दो गिरफ्तार

0
2086

बक्सर खबर। भूमि विवाद के कारण दो पक्ष के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। जमकर लाठियां चली। इस दौरान गंभीर चोट लगने से देवराज यादव की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दो लोगों को वहां से गिरफ्तार किया। रामाशंकर यादव व धनजी यादव को पुलिस अपने साथ ले गई है। घटना आज सोमवार की दोपहर बेनीलाल के डेरा में हुई।

यह इलाका सिमरी प्रखंड के रामदास राय ओपी के अंतर्गत आता है। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया दोनों पक्ष एक दूसरे के पड़ोसी हैं। एक ही परिवार से अलग हुए हैं। इनके बीच जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। उसे सुलझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन, एक दूसरे पर वर्चस्व दिखाने के कारण इनके बीच विवाद ने हिंसक रुप अख्तियार कर लिया। जिसका परिणाम हुआ आज देवराज यादव की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here