एक माह बाद होनी थी शादी, दुर्घटना में गई जान

0
1395

बक्सर खबर। एक माह बाद जिस युवक की शादी होनी थी। उसकी आज सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखौरीपुर गोला निवासी लालचन्द सेठ का 27 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र सेठ उफऱ् रिंकू काल के गाल में समा गया। शाम में चौसा रामगढ़ पथ पर कैमूर के नुआंव थाना अंतर्गत बड्डा मोड़ पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल ले गया जाया गया। लेकिन, वहां रिंकू को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे घायल को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। फोन से इसकी सूचना परिजनों को मिली। तो घर में मातम छा गया।

दुर्घटना का शिकार युवक

घर वालों ने बताया वह शाम में अखौरीपुर गोला से नुआंव जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गया। दूसरा युवक नुआंव थाना के रोहिया निवासी बलिस्टर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। लोगों ने बताया धर्मेन्द्र नुआंव में अपने मामा के यहां रहकर सब्जी का कारोबार करता था। फरवरी माह में धर्मेंद्र की शादी होने वाली थी। वह घर पर किसी कार्य हेतु आया था। यहां से वापस लौटने के दौरान यह दुर्घटना हो गई। नुआंव थाना प्रभारी शक्ती कुमार सिंह ने बताया कि कागजी करवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भभुआ भेजा गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here