झमाझम बारिश के कारण एक की मौत, दो घायल

0
669

बक्सर खबर। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आज गुरुवार को जिले में कई जगह हादसे हुए। जहां एक तरफ शहर जलमग्न हो गया। वहीं दूसरी तरफ मुफस्सिल थाना के नावागांव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। सूचना के अनुसार कलावती देवी (30) पत्नी संजय पासवान को घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ गोला बाजार में दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए।

घायल विक्रमा कुमार और दया कुमार को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि भगत सिंह पार्क में लगा पेड़ भी गिर पड़ा। जिससे दीवार टूट गई और डाकघर को भी नुकसान हुआ। वहीं सिमरी के बड़का सिंघनपुरा गांव में बारिश के पानी के कारण भारी जलजमाव हो गया हैं। वहां के युवाओं ने फोन कर बताया कि पूरे गांव की स्थिति नरकीय हो गई है। यही हाल जिले के हर छोटे बड़े गांव का है। बारिश के पानी से गांव की गलियां जलमग्न हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here