‌‌‌डेढ वर्ष में कमेटी भंग, करा लिया गया क्रिकेट संघ का चुनाव

0
171

बक्सर खबर। जिला क्रिकेट संघ की नयी कमेटी घोषित हो गई है। पूर्व के जिला सचिव दुर्गा प्रसाद एक बार पुन: जिला सचिव बने हैं। उनके द्वारा जारी सूची के अनुसार निर्वाचन अधिकारी रामानन्द मिश्रा, बीसीसीए द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक इनामुदिृदन की देखरेख में चुनाव हुआ। अर्थात पूरी तरह पुख्ता चुनाव प्रकिया संपन्न कराई गयी। नगर परिषद के उपाध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह को नया अध्यक्ष मनोनित किया गया है। विभव सिंह उपाध्यक्ष, फसीह आलम को संयुक्त सचिव, संजय कुमार राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी पदेन लोगों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।

चुनाव अधिकारी ने इन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। अगले तीन वर्ष के लिए यह कमेटी काम करेगी। इन लोगों ने बताया इस सत्र के मैच हर्षवदर्धन कप के नाम से खेला जाएगा। 25 नवम्बर से ही इसकी शुरूआत होगी। किला मैदान के अलावा राज हाई स्कूल डुमरांव में भी प्रतियोगिता आयोजित होगी। सूचना के आदान-प्रदान के लिए मोबाइक का ग्रुप बनाकर सभी रजिस्टर्ड क्लब को जोडने की बात कही गई। वहीं दूसरी तरफ सूचना है कि पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल इस चयन प्रक्रिया के खिलाफ न्यायालय जाने की तैयारी में हैं। उनके अनुसार डेढ वर्ष पहले ही चुनाव हुआ था। यह पूरा चुनाव गलत तरीके से संपन्न कराया गया है। जिसको वे कानूनी चुनौती देंगे।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here