राजनीति की आग पर कुशवाहा पकाने निकले खीर

0
357

बक्सर खबर। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज मंगलवार को बक्सर पहुंचे। किला मैदान के रामलीला मंच पर उनका मंच सजा था। वे जमकर बोल और राजनीति की आंच पर अपनी खीर पकाने का फार्मूला बताया। वे ऐसी लाइन खींचने की बात कर रहे थे। जिस पर सभी लोग एक साथ खड़े हों और दौड़ में शामिल हों। इशारे इशारे में जमकर आरक्षण की वकालत की। और अपनी खीर पार्टी में मुस्लिम और दलित लोगों को शामिल करने की बात कही। उन्होंने एक साथ दो समुदाय को रिझाने का प्रयास किया। हालाकि उनके मंच पर कई कतार में कुर्सियां लगी थी। बड़े नेता आगे, छोटे कद वाले आजु-बाजू और पीछे बैठे थे। लेकिन, राजनीति की ललकार उन्होंने जमकर दी।

मंच पर बैठे उनके साथी व कार्यकर्ता राज्य का अगला मुख्यमंत्री कैसा होगा के नारे लगा रहे थे। रोलसपा अध्यक्ष सह केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री कुशवाहा ने कहा परिवार का अगर कोई सदस्य बीमार हो जाए तो उसे पौष्टिक आहार दिया जाता है। यह घर वालों की जिम्मेवारी होती है। वह तब तक दिया जाना चाहिए जब तक वह उठकर बराबरी में खड़ा न हो जाए। सामाजिक न्याय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा सभी अपने अधिकार भर खीर खाएं न कोई कम न ज्यादा। यह समानता है। हम इसकी वकालत करते हैं। अगर प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी विजयी होता है तो वह सम्मान का हकदार है। हम उसके भी पक्षधर हैं। मंच पर उनके साथ रामबिहारी सिंह, श्रीभगवान कुशवाहा जैसे नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here