तेल की कड़ाही से झुलस गया मासूम

1
611

बक्सर खबर। तेल की कड़ाही उलट जाने से चार वर्षीय मासूम बुरी तरह झुलस गया। घटना राजपुर थाना के हेठुआ गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की सुबह नंदजी साह के घर में महिलाएं खाना बना रही थीं। चूल्हे पर कड़ाही रखी थी। उसमें तेल गर्म हो रहा था। इतने में चार वर्षीय बालक खेलते हुए वहां पहुंच गया। थोड़ी से चूक में कड़ाही गिरी और बालक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचे, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

 

1 COMMENT

  1. हे गोविन्द हे मूरारी हे माधव हे मुकुंद हे अच्युत हे अनंत हे दयानिधान उस बच्चे की रक्षा करिये प्रभु !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here