उफ: बहन के लिए शहीद हुआ फौजी भाई

0
3332

बक्सर खबर : कृष्णाब्रह्म थाना के कृतसागर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में लोगों को अंदर से हिला दिया है। देश का जांबाज फौजी गोविन्द पाठक असमय मौत की खबर सुन पुरा गांव अवाक रह गया। 2012 में फौज के लिए चुना गया जवान जम्मु में तैनात था। कुछ दिन पहले गांव आया था। लेकिन उसकी सड़क दुर्घटना में हो गई। उसकी बाइक पर पीछे बैठी चचेरी बहन भी जीवन की जंग लड़ रही है। पुलिस के अनुसार यह दोनों नियाजिपुर गांव के रहने वाले हैं।

गांव वालों ने बताया आरा में चल रही बीएड परीक्षा दिलाने के लिए अपनी बहन को ले गया था। वहां से गांव लौटने के दौरान अपने ही जिले की सीमा में यह हादसा हो गया। दुर्घटना के वक्त युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। भाई बहन को पहले रघुनाथपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां यह पता चला कि मृतक का नाम गोविंद पाठक पिता दिलीप ठाक ग्राम नियाजिपुर है। सोमवार की शाम एनएच 84 पर कृतसागर गांव के पास यह हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here