वाह : अब प्रत्येक शनिवार हिन्दू सेवा समिति देगी जरुरतमंदों को भोजन

0
321

बक्सर खबर। महर्षि विश्वामित्र हिंदू सेवा समिति अब प्रत्येक सप्ताह लोगों को भोजन कराएगी। इसके लिए शनिवार का दिन तय किया गया है। समिति के सदस्य समाजसेवी रंजीत राय ने बताया कि हम लोगों ने तय किया है। खिचड़ी-चोखा का वितरण करेंगे। आज 25 मई को इसका शुभारंभ किया गया। पहले दिन लगभग 450 लोगों को भोजन कराया गया। समति के सदस्यों ने किला मैदान और रामलीला मंच के आस-पास बसे लोगों के बीच इसका वितरण किया।

इसके अलावा ई रिक्शा पर युवाओं की टोली पत्तल लेकर निकल और शहर में घूम-घूम कर वैसे लोगों को भोजन दिया। जिन्होंने खाने की इच्छा व्यक्त की। समिति के अनुसार इसकी नियमित व्यवस्था की जाएगी। कुछ स्थान भी तय किए जाएंगे। जिससे जरुरत मंद लोगों को प्रसाद ग्रहण करने में सुविधा हो। इस अभियान में पहले दिन अमन राय, एके सिंह आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। इन लोगों ने बताया हमारा संकल्प है। अंधेरा मिटेगा, उजाला आएगा। बेटियों का भविष्य सुधरेगा, अपना भारत प्रदूषण मुक्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here