कुख्यात अपराध कर्मी नवमी पासवान को पुलिस ने भेजा जेल

0
1811

बक्सर खबर। पेट्रोल पंप व्यवसायी गौरव उपाध्याय पर स्वतंत्रता दिवस के दिन जानलेवा हमला हुआ था। यह वाकया रघुनाथपुर स्वास्थ्य केन्द्र के पास हुआ था। चार-पांच की संख्या में मौजूद अपराधियों ने गौरव पर हमला बोल दिया। आस-पास के लोगों ने यह देखा तो अपराधियों को घेर लिया। अन्य भागने में सफल रहे लेकिन एक पकड़ा गया। जिसे लोगों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने तक जमकर पीटा। उसकी पहचान कुख्यात अपराध कर्मी राहुल कुमार उर्फ नवमी पासवान पुत्र नन्दकिशोर पासवान, निवासी तीयर, जिला आरा के रुप में हुई है। उसके पास से एक नाइन एमएम पिस्तौल भी मिली है।

इसकी जानकारी एसपी राकेश कुमार ने आज शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। एसपी के अनुसार उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। रेल और आरा जिले के अन्य थानों में उसके खिलाफ पहले से आठ मामले दर्ज है। हत्या, लूट व डकैती जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस को उसने बताया कि आरा जिला के तीयर निवासी पिन्टू यादव पुत्र रामकिशुन यादव के साथ वह रघुनाथपुर आया था। पिन्टू का कुछ दिन पहले गौरव के साथ विवाद हुआ था। उसी का बदला लेने वह आया था। उनके द्वारा चलाई गई गोली गौरव के पैर में लगी थी। पुलिस ने आम्र्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया पिछले तीन दिनों उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। पीसी के दौरान डुमरांव डीएसपी केके सिंह व ब्रह्मपुर थाने की टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here