‌‌‌बक्सर और चौसा ही नहीं जिले भर में देव दिवाली की रही धूम

0
164

बक्सर खबर। देव-दिवाली महोत्सव संपन्न हो चुका है। 12 नवम्बर को इस बार यह तिथि थी। प्रत्येक वर्ष की तरह शहर के सभी गंगा घाट दीपों से प्रकाशमान थे। हर गांव में लोगों ने देवालयों में दीप जला त्योहार को बड़े ही आनंद से मनाया। सबने परमपिता से प्रार्थना की। यह उत्साह बना रहे। सबसे ज्यादा लोग रामरेखाघाट पर एकत्र हुए। यहां की तस्वीरें हम आपके समझ प्रस्तुत करेंगे। जिसे देख आप देव-दिवाली और गंगा महाआरती का आनंद ले सकते हैं।

यहां श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया गया था। जिसमें न्यायिक और प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए। पुजारी अमर नाथ पांडेय, हेमन्त कुमार तिवारी व दुर्गेश पांडेय ने मिलकर एक घंटे तक गुगुल, घी के दीप, धूप, कर्पूर आदि से आरती की। मुख्य यजमान रहे जिला व सत्र न्यायाधीश हरीन्द्रनाथ। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभंजन भारद्वाज ने सबका स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में ओंकार नाथ राय, पप्पू राय, धनजी सिंह व छात्र शक्ति की टीम तथा सौरभ तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चौसा में गंगा आरती का नजारा

चौसा में भी हुई गंगा आरती
बक्सर खबर। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के महापर्व पर चौसा में भी गंगा आरती का आयोजन हुआ। महर्षि च्यैवन्यमुनी की तपोभूमि पर पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर मंगलवार की शाम लोग एकत्र हुए। गंगा समग्र अभियान टीम के सदस्यों द्वारा संपन्न कराए गए उत्सव में मुख्य पुजारी उपाध्यक्ष भरत पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रामरेखा घाट का विहंगम नजारा

जिसमें शिवानंद सिंह, रोहित ओझा, पप्पू चौरसिया, थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री डॉ मनोज कुमार यादव, हरेराम वर्मा, सुजीत जीचौरसिया, विशाल चौधरी, आकाश कुमार, कृष्णा कुमार, वीरेंद्र कश्यप, राजेश कुमार, मोनू पांडे, राहुल पांडे, मुन्ना पांडे, छोटे चौधरी, राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्रीभगवान सिंह, बरमेश्वर मालाकार, राजकुमार चौधरी, सुजीत चौरसिया, चंद्र वर्मा, संजय मद्धेशिया, छोटा चौधरी, सोनू, सुजीत कुमार चौधरी, मोहित उपाध्याय, गोरख पांडेय, नीरज केसरी, जितेन्द्र केसरी, मदन चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

बसुधर में आरती का नजारा

बसुधर में मनायी गई देव दिवाली
बक्सर खबर। इटाढ़ी प्रखंड के बसुधर गांव में पहली बार देव दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव, युवा नेता रामजी सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया था। मौके पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष भी पहुंचे। सबने मिलकर देव दिवाली महोत्सव को संपन्न कराया। ग्रामीणों में रंजन सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here