नहीं बख्से जाएंगे नंदन घटना के दोषी, जांच को पहुंचे कमिश्नर और आइजी

0
1677

बक्सर खबर : नंदन में जो घटना शुक्रवार को हुई। उसके दोषी नहीं बख्से जाएंगे। चाहे व अधिकारी हों या आम जन। महिला हों या पुरुष सबके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। यह बातें पटना जोन के कमिश्नर आनंद किशोर व आइजी नैयर हसनैन खान ने कहीं। दोनों अधिकारी ने मीडिया को यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी। शुक्रवार की शाम मोहनिया (कैमुर) की यात्रा के बाद वे बक्सर लौटे। यहां जिला अतिथि गृह में वे रुके हैं। शनिवार को जांच के लिए दोनों अधिकारी डुमरांव के नंदन गांव जाएंगे।

जहां वे आम लोगों से भी बात करेंगे। क्या कारण रहा जिस वजह से ग्रामीण उग्र हुए। इसका भी पता लगाया जाएगा। साथ ही जिले के वरीय अधिकारियों और आमजन का बयान भी दर्ज करेंगे। इन अधिकारियों ने कहा हमारे पास जो फोटो व वीडियो उपलब्ध हुए हैं। उस आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने मीडिया से भी इस सिलसिले में बात की। उनका पक्ष जाना एवं तस्वीरें उपलब्ध कराने को कहा। पूछने पर बताया दस बजे अधिकारियों की टीम नंदन गांव जाएगी।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here