उन्नीस को किला में होगा आरक्षण के खिलाफ सवर्ण का जुटान

0
392

बक्सर खबर। इस माह की उन्नीस तारीख को किला मैदान में आरक्षण व एसटी एससी एक्ट के खिलाफ जन आंदोलन की शुरूआत होगी। अखिल भारतीय जन संस्था द्वारा आज शुक्रवार को तैयारी बैठक बुलाई गयी। नगर के गोलंबर स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्य एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष झुलन सिंह ने की। सदस्यों ने कहा 19 को पूरे जिले के लोग किला मैदान में एकत्र हों। इसके लिए हम सभी को गांव-गांव में संपर्क करना चाहिए।

साथ ही इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग वहां पहुंचे। बैठक का संचालन रुद्रा अभिषेक सिंह ने किया। इस दौरान आशीष रंजन ठाकुर, संतोष उपाध्याय, धनजी तिवारी, पंकज सिंह, दीपक सिंह, बीटू सिंह, आलोक नाथ पाठक, अर्जुन तिवारी, भोलू सिंह, चंदन सिंह, अंकित मिश्रा, राहुल सिन्हा, राम जी सिंह, जयकुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here