नैनीजोर ढ़ाबी में लगी भयंकर आग, 60 घर राख

0
520

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर अंचल के नैनीजोर ढ़ाबी में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का भरपुर प्रयास किया। लेकिन, उसने साठ से अधिक घरों को लील लिया। पूरी रात गांव में तबाही का मंजर चलता रहा। फूस से बने घरों को समय रहते बचाया नहीं जा सका। दमकल की टीम भी सूचना के चार घंटे बाद पहुंची। क्योंकि यह इलाका बहुत दूर पड़ता है। इसकी सूचना मिलते ही आज डुमरांव अनुमंडल प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और प्रति परिवार छह हजार रुपये की सहायता वितरित की। इसके अलावा सभी परिवारों को कंबल, तिरपाल, टेंट कंबल आदि का इंतजाम किया जा रहा है।

झोपड़ी में जली बाइक

यह जानकारी डुमरांव एसडीओ ने दी। वहीं ब्रह्मपुर के विधायक शंभु यादव द्वारा पीडि़त लोगों की मदद के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है। सूत्रों के अनुसार आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला। लेकिन सबसे पहले पूर्णवासी यादव के घर में आग लगी। उनकी झोपड़ी में बाइक खड़ी थी। वह जल उठी और उसके पेट्रोल ने आग को बेकाबू कर दिया। वे आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे। तबतक वह आस-पास के घरों में फैल गई। देखते ही देखते उसने 78 झोपडिय़ों को राख कर दिया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here