अगले महीने भाजपा किसान मोर्चा का महा जुटान बक्सर में

0
238

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के लिए बक्सर खास है। कृषि के दृष्टिकोण से भी जिला अति महत्वपूर्ण है। इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने यहां किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य कारणी बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम दो दिनों का होगा। जिसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर भारत सरकार के कृषि मंत्री तक शामिल होंगे। यह जानकारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील राय ने बक्सर खबर को दी।

add

राय के अनुसार गुरुवार को कार्यक्रम की जानकारी एवं तैयारी से जुड़ी चर्चा के लिए जिला कार्य समिति की बैठक बुलायी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया 14 व 15 जुलाई को यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। अहिरौली स्थित शिशु मंदिर के परिसर में प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न होगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद बिरेन्द्र सिंह मस्त, भारत सरकार के कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी,

add

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नित्यानंद राय, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी चौबे, विधायक सह किसान मोर्चा के बिहार प्रभारी मिथिलेश तिवारी, अखिलेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा को इसमें आमंत्रित किया गया है। गुरुवार को इस तैयारी बैठक में परशुराम चतुर्वेदी, विन्ध्याचल पाठक, बंटी शाही समेत पूरे जिले के पार्टी कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here