नव व्याहता ने लगा ली फांसी, असमंजस में पुलिस

0
1393

बक्सर खबर : मुफस्सिल थाना के कमरपुर गांव में शादी-शुदा महिला ने फांसी लगा ली। निशा कुमारी जिसकी उम्र लगभग चौबीस वर्ष है। दो वर्ष पहले ही ब्याह कर कमरपुर लाई गई थी। पुलिस के अनुसार उसका पति धर्मेन्द्र कुमार राम बाजा बजाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसका शव पंखे से झूल रहा था। लाश को नीचे उतारा गया। लेकिन उसके गले पर वी तथा ओ आकार को कोई स्पष्ट निशान नहीं था। बावजूद इसके पुलिस ने उसे फांसी का मामला मान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूछने पर थानाध्यक्ष मुफस्सिल ने बताया पुलिस को सूचना मिली। वहां जाकर हालात का जायजा लिया गया। फिल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घटना बुधवार दोपहर के वक्त की है। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया पहले बिजली के करंट लगने से मौत की सूचना थी। पुलिस पहुंची तो फांसी का मामला सामने आया। इस वजह से पूरा मामला संदेह के घेरे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here