नया बाजार आश्रम में अन्नकूट पूजा गुरुवार को

0
102

बक्सर खबर। नया बाजार आश्रम में गुरुवार को अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी आश्रम के महंत राजारामजी शरण दास ने जी। उनके अनुसार दोपहर दो बजे से उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में उत्सव के दौरान छप्पन भोग लगाया जाता है। काफी संख्या में श्रद्धालु और आश्रम से जुड़े परिकर एकत्र होते हैं। सभी उत्सव का आनंद लेते हैं। प्रत्येक वर्ष मंदिर में यह उत्सव मनाया जाता है। भगवान राम-जानकी का श्रृंगार होता है। भगवान की अराधना-उपासना के उपरांत प्रसाद का वितरण होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here