नया भोजपुर: सड़क दुर्घना में पति-पत्नी ने दम तोड़ा, गंभीर रूप से घायल है इकलौता चिराग

0
1521

बक्सर खबर। अपने निजी वाहन से गोरखपुर से टाटा जा रहा एक परिवार नया भोजपुर ओपी क्षे़त्र के नावा डेरा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वही पांच वर्ष का उनका इकलौता बेटा और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात के किसी वक्त की है। आज शनिवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि जमशेदपुर के अनिल कुमार शर्मा पुत्र भृगुनाथ शर्मा अपनी पत्नी सोनी, बेटे और रिश्तेदार गोरखनाथ शर्मा के साथ गत शुक्रवार को गोरखपुर से टाटा के लिए निकले थे। गोरखुपर से बलिया होते हुए बक्सर पहुंचे। यहां से नेशनलन हाईवे पकड़ने के लिए नया भोजपुर होकर निकलना चाहते थे। इसी क्रम में नया भोजपुर ओपी के नावा डेरा के पास उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में अनिल शर्मा और उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनका पांच वर्षीय पुत्र और साथ जा रहे रिश्तेदार गोरखनाथ शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here