नन्हें वैज्ञानिकों की प्रतिभा देख लोग हुए दंग

0
140

बक्सर खबर। छोटे बच्चे कल के भविष्य हैं। उनकी सोच और लगन जब मूर्त रुप लेते हैं तो बड़े-बड़े लोग देखकर दंग रह जाते हैं। शनिवार को बाइपास रोड के बिहार सेन्ट्रल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने घरेलू उपयोग की जरुरतों को पूरा करने के लिए बहुत ही अच्छे उपकरण बनाए थे। पानी की बचत पर उनका प्रयोग देखने लायक था। क्योंकि पानी पूरे विश्व की जरुरत है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने उनकी प्रशंसा की। साथ ही बताया विज्ञान सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। दैनिक जीवन में उसका समूचित उपयोग ही विज्ञान का सही प्रयोग है। डा. महेन्द्र प्रसाद ने कहा विज्ञान का जीवन से पुराना संबंध है। उसे सही रुप में अंगीकार करना चाहिए। कुमार नयन ने भी बच्चों का उत्साह वद्र्धन किया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक आरबी सिंह, उप निदेशक उर्मिला सिंह, सचिव सरोज सिंह ने बच्चों एवं शिक्षकों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विनोद उपाध्याय, नेत्र प्रकाश वर्मा, अवधेश पांडेय, विनय तिवारी ने बच्चों का सहयोग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते सदर एसडीओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here