बौद्धिक संपदा और अधिकार पर राष्ट्रीय सेमीनार डुमरांव में

0
224

बक्सर खबर। बौद्धिक संपदा और अधिकार एवं भारत में ट्रेड मार्क विषय पर सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। डुमरांव के डीके कालेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कालेज के प्राचार्य डा. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कार्यक्रम 28 एवं 29 मई को प्रस्तावित है। कालेज परिसर में स्थित सभा कक्ष में इसका संचालन होगा। मुख्य अतिथि रांची उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शिवानंद पाठक हैं।

इसके अलावा वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय के कुलपति देवी प्रसाद तिवारी, आई आई टी दिल्ली के इम्तियाज आलम, पूर्व कुलपति डा. धर्मेन्द्र तिवारी एवं आदित्य कुमार सिंह आदि को आमंत्रित किया गया है। दो दिवसीय सेमीनार में इस पर विशेष चर्चा होगी। मौजूदा वक्त में बौद्धिक संपदा के प्रकार, संरक्षण और उसके संरक्षण के लिए बने कानून की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। कार्यक्रम का समय 11 बजे से निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here