झुका राष्ट्रीय ध्वज, बंद रहे सरकारी दफ्तर, सबने जताया शोक

0
845

बक्सर खबर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर ने जैसे पूरे जिले को शोक में डुबो दिया था। राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहा। शोक का यह क्रम 22 अगस्त तक चलेगा। वहीं दूसरी तरफ जिले भर में शोक सभाओं का दौर चला। अनेक नेता यहां से दिल्ली भी पहुंचे।

वहां से लोगों ने फोन द्वारा तस्वीरें यहां भेजी है। वहीं ग्रामीण इलाकों में युवाओं और समाजिक एवं शिक्षक संगठन ने भी गहरा शोक जताया। कुछ लोगों ने अपनी पुरानी तस्वीरें भेजी हैं। भाजपा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन हुआ। प्रस्तुत है शोक संदेशों की झलकियां।

बिहार सेन्ट्रल स्कूल में शोकसभा

निजी स्कूलों में मनाया गया शोक
बक्सर खबर। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर बिहार सेन्ट्रल स्कूल, गौड आफ गार्डेन व हेरिटेज स्कूल द्वारा शोकसभा आयोजित की गई। इन स्कूलों द्वारा यह जानकारी दी गई। सेन्ट्रल स्कूल के सचिव सरोज कुमार ने कहा कि ऐसे नेता विरले ही पैदा होते हैं। इन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

एप्टेक के छात्रों ने जताया शोक

एप्टेक के छात्रों ने जताया शोक
बक्सर खबर। चरित्रवन में स्थित एप्टेक कम्प्यूटर संस्थान के निदेशक डा. रमेश राय की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम ही शोक सभा का आयोजन किया गया। वहां छात्रों के अलावा शिक्षक भी शामिल हुए। सभी ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। डा. रमेश ने कहा आदर्शवादी राजनेता का चरित्र और कार्य कैसा होना चाहिए। इसके सबसे सार्थक व जीवंत उदाहरण थे आदरणीय अटल जी।

त्रिलोकी नाथ स्कूल में शोक सभा

ब्रह्मपुर में हुई शोकसभा
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर चौरस्ता के पास स्थित त्रिलोकी नाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर देश के प्रिय जन नेता को याद किया। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक रीतेश राय ने किया। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुबास कुमार चौबे, रेडरी के सचिव वीरेन्द्र कश्यप, धीरज सिंह, विनय गुप्ता, इन्द्रमणि पांडेय, विष्णु, छोटू, साक्षी, रेखा कुमारी, पम्मी पांडेय सहित छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। साक्षी ने अटल जी के गीतों का पाठ किया। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की। अटल प्रोत्साहन योजना चलेगी। मेधावी छात्रों का शुल्क माफ किया जाएगा।

दिल्ली से शंभू पांडेय की तस्वीर

सांसद के अलावा प्रदीप व शंभू पांडेय ने दी श्रद्धांजलि
बक्सर खबर। बक्सर की राजनीति से जुड़े तीन नेताओं ने दिल्ली से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। स्थानीय सांसद व मंत्री अश्विनी चौबे, बक्सर सदर के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे व प्रदेश कार्यालय का राजनीतिक दायित्व निभाने वाले शंभु नाथ पांडेय। इन नेताओं की तस्वीरें हमें वहां से प्राप्त हुई है। प्रदीप दुबे ने अपने छात्र जीवन की तस्वीर भेजकर कहा है। मुझे याद है जब 1996 में अटल जी वाराणसी आए थे। मैं बीएचयू के छात्रसंघ का महामंत्री था। उनके साथ कुछ पल बिताने का मौका मिला। जो आज भी नजरों के सामने घूम रहा है।

-अटल जी के साथ बीएचयू के छात्र नेता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here