राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा पहुंची बक्सर, हुआ स्वागत

0
246

25 फरवरी को पटना में होगा सवर्णो का शक्ति प्रदर्शन
बक्सर खबर। राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा पांचवे चरण में आरा के बाद रविवार को बक्सर पहुंची। यात्रा से जुड़े लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। पांचवे चरण में यात्रा आरा, बक्सर, भभुआ(कैमूर), रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में आयोजित की गई है। बक्सर में दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन यात्रा बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू होकर ब्रह्मपुर, चकनी, महुआर, गरहंथा, जोगियां, रघुनाथपुर, कैथी, मंझरिया, खुटहाँ इत्यादि जगहों पर सभा एवं जनसंपर्क के साथ समाप्त हुई। विभिन्न जगहों पर सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के संयोजक ई. रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि देश में सवर्णों का योगदान हमेशा से राष्ट्र व समाज निर्माण का रहा है।

मगर आज तक तमाम राजनीतिक दलों ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच जातियता का जहर बोकर समाज में विभेद पैदा करने का काम किया है। जिसका परिणाम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावों में देखने को मिला है। अगर फिर भी सत्ताधारी लोग नहीं सुधरे तो बिहार समेत पूरे देश में ऐसे नेताओं का हश्र बहुत गंभीर होने वाला है। हमारी मांग सत्ता की नहीं देश की एकता अखंडता और विभेद को दूर करने की है। उनके अनुसार एससी – एसटी जैसे काले कानून मामले में भी देखने को मिला। केंद्र सरकार ने कोर्ट के फैसले को भी नहीं माना। 25 फरवरी 2019 को गाँधी मैदान पटना में आयोजित महारैली में अपना महत्वपूर्ण योगदान लोग दें। तब हमारे अधिकार से सरकारें अवगत होंगी। विशाल सिंह , रोहित सिंह रैकवार, विशाल सिंह परमार, रुद्रप्रताप सिंह, घनश्याम, कुंजित सिंह, बमबम, राजीव सिंह, शैलेश सिंह, शेफाली भारद्वाज, प्रिंस सिंह, राजीव सिंह, विशाल प्रताप सिंह, विक्की सिंह, राजवीर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here