राष्ट्र सेविका समिति की जिला इकाई गठित

0
155

बक्सर खबर। जिले में राष्ट्र सेविका समिति का रविवार को गठन हो गया। पहली जिला बैठक राम जानकी सरस्वती शिशु मंदिर बक्सर में हुई। कार्यक्रम में सेविका समिति की अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख सुश्री सुनीता हलदेकर उपस्थित रहीं। वे सेविका समिति की प्रचारक हैं और उनका केन्द्र गुवाहाटी है। अपना परिचय उन्होंने उपस्थित सेविकओं को दिया। राष्ट्र सेविका समिति की शाखा के माध्यम से पनप रहे कु विचारों को नैतिक मूल्यों के क्षरण को तथा संस्कारों में हो रही गिरावट को रोका जा सकता है। समिति अपने शाखा कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास एवं तेजस्विता का जागरण करती है।

राष्ट्र के उत्थान में सेविका समिति सनातन काल से भारत का उत्थान एवं उत्कर्ष कैसे होगा। इस रूप में सांस्कृतिक मूल्यों को जन्म करने वाली मातृशक्ति सशक्त हो इस निमित्त दैनिक कार्यक्रमों के शाखा के माध्यम से उनके अंदर मूल्य बोध का जागरण करती है। आज सामाजिक उत्थान में एवं समाज के उत्कर्ष हेतु नारी शक्ति मां के रूप में भगिनी के रूप में कन्या के रूप में एवं पत्नी के रूप में अपना अमूल्य योगदान समाज निर्माण में दे रही है। नारी शक्ति अपने स्वरुप को पहचानने में आज कामयाब हुई है। पाश्चात्य संस्कृति आक्रमण काल से बचाना एवं हिन्दू संस्कृति को संगठित करना हमारा कर्तव्य हैं। जिसे शाखा के माध्यम से हम सशक्त बना सकते हैं। इस बौद्धिक के साथ उन्होंने रत्ना मिश्रा को जिला कार्यवाहिका, शिवरातो देवी को सह जिला कार्यवाहिका, पूनम चतुर्वेदी जिला संपर्क प्रमुख, अनु सिंह नगर कार्यवाहक, माधवी सिंह नगर शारीरिक प्रमुख, तुलसी कुमारी नगर सह शारीरिक प्रमुख मनोनित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here